छात्र संघ प्रत्याशी सहित चार पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस…

होटल में वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी, एसपी सिटी ने दो टीमें कीं गठित

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में छात्र संघ अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बृहस्पतिवार रात होटल में हुई कथित वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात आरोपी किशोरी को मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। शुक्रवार को परिजनों ने मुखानी कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement
  • Related Posts

    कारोबार की रंजिश ने लिया खूनी रूप, जिला अस्पताल में चाकू से गोदकर युवक की हत्या…

    जगतपुरा में दो मोबाइल दुकानदारों के बीच भिड़ंत में चार घायल, अस्पताल में उपचार के दौरान राजकुमार ने तोड़ा दम रुद्रपुर। मोबाइल कारोबार में वर्चस्व की जंग और आपसी प्रतिस्पर्धा…

    उत्तराखंड में 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, नैनीताल में बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट…

    लगातार दूसरे दिन शासन ने जारी किए तबादला आदेश, कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले; तुषार सैनी को नैनीताल और नवाजिश खलीक को अल्मोड़ा की जिम्मेदारी हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक…