उत्तराखंड: कलयुगी बाप ने किया दिव्यांग पुत्र को गला दबाकर मारने का प्रयास,राहगीरों के आ जाने से बची जान…….

Spread the News

अल्मोड़ा। विकास खंड स्याल्दे में एक कलियुगी बाप ने अपने 12 वर्षीय दिव्यांग बेटे को गला दबाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन घटना स्थल पर अचानक लोगों के आ जाने से बेटे की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार स्याल्दे विकासखंड स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति अंबाला में नौकरी करता है। छुट्टियों में वह घर आया और अपने 12 वर्षीय दिव्यांग पुत्र को पढ़ाई कराने के बहाने से अपने साथ ले गया। कुछ समय वहां रहने के बाद 14 जुलाई कि शाम को अपने पुत्र के साथ वापस अपने गांव लौटा। लौटते समय व्यक्ति ने देघाट का टिकट लिया, लेकिन स्टेशन से 12 किमी पहले सुनसान जगह पर बेटे को लेकर बस से उतर गया। जहां पर उसने अपने दिव्यांग बेटे को कोल्ड ड्रिंक में गोली मिलाकर पिलाई जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने बेहोश हुए बेटे का गला दबा उसे मारने का प्रयास किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर दोनों को पकड़कर चंपानगर लाए। लोगों ने घटना की सूचना देघाट थाने में दी। पुलिस ने बेहोश बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र स्याल्दे में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

होश आने पर खुद को अस्पताल में पा कर किशोर रोने लगा। पिता की हरकत से सहमे हुए मासूम ने बताया कि उसे नहीं पता कि पिता उसे क्यों मारना चाहते हैं। पहले पिता ने उसे सुनसान जगह पर एक गोली खिलाई। बाद में गला दबाया। इसके बाद उसे जब होश आया तो वह अस्पताल में था। बाप की करतूत से उसके आंसू थम नहीं रहे थे।

पुलिस के अनुसार इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी पिता को समझा दिया है कि वह भविष्य में ऐसा दोबारा न करे। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…