हल्द्वानी गोलीकांड अपडेट : वेलेजली लॉज का रहने वाला है घायल।

Spread the News

हल्द्वानी। जजी के बाहर गोलीबारी का शिकार हुए युवक की पहचान हनी प्रजापति के रूप में हुई है। चिकित्सालय में उसकी हालत गंभीर बताई हुई है।अब तक सामने आए घटनाक्रम के अनुसार युवकों के दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और इसी दौरान एक युवक ने हनी प्रजापति के सिर पर गोली दाग दी। हनी प्रजापति बेलेजली लॉज का रहने वाला है। बैलेजाली लॉज जजी के नजदीक ही है। नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के बाहर एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। दिन दहाड़े हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है। इस बीच जब लोग घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे तो दूसरे गुट के दो युवक भी वहां पहुंच गए। इस पर उनको पहचानते हुए गुस्साए लोगों ने उन्हें बुरी तरह से धुन डाला। बाद में अस्पताल परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना पर अपडेट के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहें।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद आपसी कहासुनी के बाद जजी के बाहर कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। इसी बीच एक युवक को सिर में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जाकारी मिलने के बाद घायल युवक के परिजन अस्पताल में पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद चिकित्सालय अच्छी खासी भीड़ जुट गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के दो युवक अस्पताल के बाहर पहुंचे, जिन्हें गुस्साई भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। इससे चिकित्सालय परिसर में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में वहां पुलिस भेजकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दूसरी ओर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा करने का दावा कर रही है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…