हल्द्वानी गोलीकांड: पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, आपसी रंजिश के चलते मारी गोली।

हल्द्वानी। जजी कोर्ट के निकट हुए गोलीकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया।पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से बसानी क्षेत्र, थाना मुखानी से आरोपी को दबोचा गया। गोलीकांड की घटना राजनीतिक रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी, जिसमें आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी के पिछले चुनाव में हारने के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना 9 मार्च की है, जब भोटिया पड़ाव स्थित जजी कोर्ट के पास एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत भारी पुलिस बल तुरंत पहुंचा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बसानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली, निवासी बैलेजली लॉज, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, बलवा, छेड़छाड़ और मारपीट समेत 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ समय-समय पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वाहन (UK04AL5092) बरामद किया।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…