हल्द्वानी। जजी कोर्ट के सामने युवक के सिर में मारी गोली, अस्पताल में हुआ बवाल

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के व्यस्ततम जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद अचानक गोली चली, जो सीधे एक युवक के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घायल युवक के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान जब दूसरे पक्ष के दो युवक वहां आए तो गुस्साए लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बढ़ते तनाव को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस को तैनात करना पड़ा।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

हल्द्वानी जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…