हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, महिलाओं ने सीखें आत्मरक्षा के गुण

हल्द्वानी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी मे  पुलिस की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएसपी नैनीताल ने प्रतिभागी शिक्षण संस्थानों एवं स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। एसएसपी मीणा ने कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने वालों में भय पैदा करने के लिए पुलिस महिलाओं के साथ हमेशा खड़ी है।

कार्यशाला में सीओ महिला सुरक्षा जनपद नैनीताल दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन प्रभारी सुनीता कुंवर एवम् टीम द्वारा दो चरणों में उपरोक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें प्रथम चरण में महिला हेल्पलाइन टीम के प्रशिक्षित महिला कर्मियों द्वारा  दैनिक उपयोगार्थ वस्तुओं से सेल्फ डिफेंस, सिंगल हैंड ग्रेप डिफेंस, डबल हैंड ग्रेप डिफेंस, फ्रंट हेयर पुल डिफेंस, बैक हेयर पुल, बैक बियर हग, माउंटेड टिड चोक, नाइफ अटैक डिफेंस टेक्निक के गुण सिखाए और आवश्यक जानकारी दी गई।

द्वितीय चरण में सीओ महिला सुरक्षा द्वारा स्टेडियम ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन निश्चित ही महिलाओं को सफलता प्राप्त करने के लिए सहायक है। सुमित पांडे सीओ साइबर जनपद नैनीताल ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनसे बचने के उपाय के बारे में बताया। समाज में वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उपस्थित महिलाओं को बताया गया।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने मातृशक्ति की सराहना करते हुए महिला सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस परिवार की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी । उन्होंने समाज में महिलाओं के अमूल्य योगदान की सराहना की।

उक्त कार्यक्रम में महिला डिग्री कॉलेज, एमबीपीजी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, क्वींस पब्लिक स्कूल, बियरशिवा स्कूल, खालसा इंटर कॉलेज, जीजीआईसी हीरानगर, हिमालया पब्लिक स्कूल, केवीएम स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशिक्षक और छात्राएं तथा स्वयं सहायता समूह (सखी, मुस्कान, मैत्री, सीता एवं जयश्री) के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों समेत 300 बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

    गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

    दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…