देहरादून: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, एक घायल

Spread the News

देहरादून। राजधानी के आशारोड़ी क्षेत्र में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक मारुति रिट्ज कार ने सीमेंट से लदे ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 3:30 बजे की है। हरियाणा के सोनीपत और जींद से देहरादून की ओर आ रही मारुति रिट्ज (वाहन संख्या HR 42 E 2701) ने आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास आगे चल रहे ट्रेलर (वाहन संख्या HR63F 5353) में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अंकुश (पुत्र अजीत, पुरखास धीरन, सोनीपत), पारस (पुत्र जयकरण, पुरखास धीरन, सोनीपत), अंकित (पुत्र राजेश, मेरिडा, जींद) और नवीन (पुत्र नरेश, खेड़ी, रोहतक) के रूप में हुई है। वहीं, विनय (पुत्र विजय, पुरखास धीरन, सोनीपत) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने ट्रेलर चालक आफताब (पुत्र जुल्फिकार, शेखपुरा कदीम, सहारनपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही का एक और दुखद उदाहरण है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…