हल्द्वानी: बहन से फोन पर अश्लील बातें कर रहा था ममेरा भाई, रोकने पर जीजा को दी धमकी! मुकदमा दर्ज…

Spread the News

हल्द्वानी। यहां भाई पर अपनी ही ममेरी बहन पर बुरी नजर डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ममेरा भाई बहन से फोन पर आपत्तिजनक बातें भी कर रहा है। जिसके बाद जीजा ने इस पर ऐतराज किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

इस दौरान जीजा ने फोन पर हुई पूरी बातचीत रिकार्ड कर ली और थाने में जाकर तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से बागेश्वर निवासी पीड़ित हिम्मतपुर मल्ला में पत्नी व परिवार के साथ रहता है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से काठगोदाम स्थित अपने मायके में रह रही है।

बुलाने पर वह पत्नी से मिलने गया। बातचीत में उसने पत्नी से युवक लक्ष्मण के बारे में पूछा। पत्नी ने बताया कि वह उसका ममेरा भाई है। उसने पत्नी के नंबर से लक्ष्मण को फोन किया और कहा, कि अपनी बहन से अश्लील बातें कौन करता है। यह पूछते ही आरोपी ने फोन काट दिया।

कुछ देर बाद फोन कर लक्ष्मण, अपनी बहन और जीजा को धमकाने लगा। गाली-गलौज करते हुए जान से मरने की धमकी देने लगा। फिर मैसेज कर कहा, अगर एक बाप की औलाद है तो फोन उठा। जिसके बाद पीड़ित ने काठगोदाम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इधर, काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…