उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की अधिसूचना जारी, भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी

Spread the News

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारिया तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेशभर की सभी विधानसभा सीटों पर प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी कर दी है, जिन्हें पर्यवेक्षक की भूमिका में जिम्मेदारी दी गई है। ये पर्यवेक्षक न सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेंगे, बल्कि समूचे चुनाव प्रबंधन की कमान भी संभालेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये कार्यकर्ता संबंधित क्षेत्रों की सभी जिला पंचायत सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के नाम तय करेंगे और प्रधान, बीडीसी सदस्य जैसे पदों के लिए भी पार्टी समर्थकों को मैदान में उतारने में सहयोग करेंगे।

साथ ही संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया तक क्षेत्र में मौजूद रहकर बूथ स्तर पर चुनाव प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी बेहद गंभीर है और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लगाया गया है। विधानसभा वार घोषित पर्यवेक्षकों की सूची में गढ़वाल, कुमाऊं और तराई के सभी प्रमुख क्षेत्रों के अनुभवी नेता शामिल हैं, जिन्हें संगठनात्मक पकड़ और चुनावी अनुभव के आधार पर जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा का यह कदम पंचायत स्तर पर पार्टी की मौजूदगी को और मजबूत करने तथा मतदाताओं तक अपनी नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने की दिशा में एक अहम रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…