कांग्रेस के सीएम आवास कूच के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, हल्द्वानी में गूंजा सामाजिक सौहार्द का संदेश…

Spread the News

हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रस्तावित सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सोमवार को हल्द्वानी में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ आयोजित किया। स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा पार्क में आयोजित धरने में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और अनुसूचित समाज के लोगों ने भाग लिया।

धरने में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी शंकर कोरंगा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है। भाजपा नेताओं ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सभी वर्गों के सम्मान को मजबूत करने पर जोर दिया। धरने के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस के सीएम आवास कूच के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए अनुसूचित समाज के सम्मान और सामाजिक एकता के मुद्दे पर मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावा उड़ाने वाला गिरफ्तार, घंटियां-बर्तन और ₹2,808 बरामद…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र व अलमारी से नगदी और सामान चोरी करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को…

    फंदे पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, गांव में मचा हड़कंप…

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेला मैदान स्थित मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव…