तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत; दो गंभीर

हल्द्वानी। शहर के तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार एक युवती सुरक्षित बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे यूके 02 ए 2544 नंबर की कार तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे। सभी की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। युवती के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

हादसे की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार यानी ओवरस्पीडिंग बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…