500 CCTV कैमरों से खुला 19 चोरी की बाइकों का राज, झबरेड़ा पुलिस ने दबोचे दो शातिर…..

हरिद्वार। झबरेड़ा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 19 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र और तकनीकी इनपुट की मदद ली।

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को ग्राम लाठदेवा शेख से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। 6 सितंबर को फाजिलपुर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान अरमान निवासी तेलीवाला, गंगनहर और मोनू निवासी बरेली, हाल निवासी गंगनहर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने बरामद बाइकों में से झबरेड़ा की दो, हरिद्वार नगर, रुड़की और सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की एक-एक चोरी की बाइक की पुष्टि की है। अन्य बाइकों के संबंध में पुलिस संबंधित थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में 8.89 ग्राम स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    इस्लाम के झोपड़ी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

    रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत

    एक श्रमिक घायल, निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से गिरा मलबा; मालिक और ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भीमताल। मेहरा गांव में गुरुवार को रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान ऊपर…