500 CCTV कैमरों से खुला 19 चोरी की बाइकों का राज, झबरेड़ा पुलिस ने दबोचे दो शातिर…..

Spread the News

हरिद्वार। झबरेड़ा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 19 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र और तकनीकी इनपुट की मदद ली।

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को ग्राम लाठदेवा शेख से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। 6 सितंबर को फाजिलपुर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान अरमान निवासी तेलीवाला, गंगनहर और मोनू निवासी बरेली, हाल निवासी गंगनहर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने बरामद बाइकों में से झबरेड़ा की दो, हरिद्वार नगर, रुड़की और सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की एक-एक चोरी की बाइक की पुष्टि की है। अन्य बाइकों के संबंध में पुलिस संबंधित थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

  • Related Posts

    मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावा उड़ाने वाला गिरफ्तार, घंटियां-बर्तन और ₹2,808 बरामद…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र व अलमारी से नगदी और सामान चोरी करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को…

    फंदे पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, गांव में मचा हड़कंप…

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेला मैदान स्थित मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव…