ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ फराज खान गिरफ्तार,कारतूस भी बरामद….

Spread the News

रामनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को चीता मोबाइल में तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि भवानीगंज पार्क के पास एक युवक कमर में तमंचा लगाए घूम रहा है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फराज खान उर्फ गोलू (22) पुत्र नफीस खान, निवासी ग्राम बेड़ाझाल मल्ला, रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 275/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

  • Related Posts

    मुखानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार……

    Spread the News

    Spread the Newsम्यूल बैंक खातों और अनधिकृत ऐप के जरिए करोड़ों का खेल, चार महीने में 5 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने साइबर अपराध…

    जन्मदिन का जश्न बदला मातम में, भुजिया घाट गधेरे में बहे आदित्य का शव राजपुरा क्षेत्र गौला से बरामद…..

    Spread the News

    Spread the Newsभुजियाघाट में पैर फिसलने से हुआ था हादसा, राजपुरा क्षेत्र में नदी किनारे मिला शव हल्द्वानी। भुजियाघाट के पास शनिवार को गौला नदी के तेज बहाव में बहे…