प्रतिबंधित मांस काटे जाने की सूचना पर पहुंची गोवंश स्क्वाड टीम पर फायरिंग, दो गिरफ्तार…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के गदरपुर वार्ड नंबर 3 में तड़के प्रतिबंधित मांस काटे जाने की सूचना पर पहुंची गोवंश स्क्वाड टीम पर गौ तस्करों ने फायरिंग कर दी। टीम द्वारा भागने का प्रयास कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। बुधवार सुबह लगभग 3 बजे गांधी कॉलोनी (वार्ड नंबर-3) में प्रतिबंधित मांस काटे जाने की सूचना पर गोवंश स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची टीम को देखकर तस्करों ने वाहन से भागने की कोशिश की और टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दिया। फायरिंग कर भाग रहे तस्करों का वाहन एक मकान से टकरा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है।

  • Related Posts

    कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर, दो की मौत कई घायल……

    Spread the News

    Spread the Newsकालाढूंगी/नैनीताल। नैनीताल से वापस लौट रहे पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर संख्या- UP15 FT-6795 कालाढूंगी-नैनीताल बैंड के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के…

    नगर निगम ने टनकपुर रोड से हटाया अतिक्रमण, खुले में मांस बेचने वालों से 28 हजार जुर्माना वसूला…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हल्द्वानी नगर निगम द्वारा टनकपुर रोड मुक्तिधाम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त पारितोष वर्मा के निर्देशन…