उत्तराखंड हल्द्वानी: ट्रेचिंग ग्राउंड के निकट भीषण सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर

Spread the News

हल्द्वानी। ट्रेचिंग ग्राउंड के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अपने आगे चल रहे डंफर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

बृहस्पतिवार शाम लगभग 5:30 बजे गौलापार बाईपास पर ट्रेचिंग ग्राउंड के निकट काठगोदाम की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अपने सामने चल रहे डंफर से टकरा गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार के डंफर से ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद कार सड़क पर पूरी तरहां घूम गई। हादसे में कार सवार अभय मौर्य पुत्र गोपाल मौर्य निवासी मणिनाग बरेली थाना सुभाषनगर, रवि मौर्य पुत्र होरी लाल निवासी अशोक नगर मणिनाग बरेली और बसंत कश्यप पुत्र लक्ष्मण कश्यप निवासी बदायूं रोड गंगा नगर बरेली घायल हो गए। घायलों में बसंत की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक युवक UP16AU4059 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार से नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे। ट्रेचिंग ग्राउंड के निकट आगे चल रहे डंफर नंबर UK09CA0173 से ओवर टेक करने के चक्कर में कार का बायां हिस्सा डंफर से टकरा गया। हादसे में कार में ड्राइवर के  बाईं और बैठे बसंत को सबसे ज्यादा चोट आई है, जिस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…