उत्तराखंड हल्द्वानी: मंदिर में भीड़ का फायदा उठा चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी। मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुधवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। इस मामले में पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पीली धातु की दो चेन, एक मंगलसूत्र और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

20 मई को गैर वैशाली विठोरिया निवासी बसंती देवी ने मुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बालकनाथ मंदिर में भागवत कथा के दौरान कुछ अज्ञात महिलाओं ने उसकी चेन और अन्य महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिए। जानकारी पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तहकीकात शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनमें संदिग्ध महिलाएं और एक स्विफ्ट कार DL 01 ZC 9704 नजर आई। एसएसपी मीणा के निर्देश पर मुखानी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 22 मई को गुसाईपुर तिराहे के पास से मयूरी, संतोष और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कैचीधाम घूमने आए थे और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जानकारी मिली थी कि बालकनाथ मंदिर में धार्मिक आयोजन चल रहा है। भीड़ का फायदा उठाकर इन्होंने चैन स्नैचिंग की और मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में मयूरी और सुशील पति-पत्नी हैं, जो पहले भी 2022 में हिमाचल के कालाअंब थाना क्षेत्र से चैन स्नैचिंग के आरोप में जेल जा चुके हैं। आरोपियों की एक अन्य साथी भावना पत्नी चंद्रकांत अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। एसएसपी नैनीताल ने इस सफल कार्रवाई पर पुलिस टीम को 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

Advertisement
  • Related Posts

    भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, 400 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो; तीन की मौत…

    पिथौरागढ़ से घर लौट रही मां-बेटी की चालक समेत गई जान, रातभर किसी को नहीं लगी हादसे की भनक अल्मोड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की…

    हल्द्वानी में होगा ‘युवा उत्सव भजन क्लबिंग’, 14 नवंबर को सजेगा भक्ति और संगीत का मंच…

    एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, युवाओं को भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने की पहल हल्द्वानी। युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण की…