हल्द्वानी: विधायक सुमित ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, विधायक निधि के कार्यों का शीघ्र हो लोकार्पण

Spread the News

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को अपने आवास पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम, मंडी परिषद और जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे तथा पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

विधायक ने वर्ष 2022-23,24 और 25 में विधायक निधि से किए गए कार्यों का शीघ्र लोकार्पण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर में सड़कों की स्थिति, विद्युत एवं जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की।

विधायक ने बैठक में अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने के लिए निर्देशित किया, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ से गूंजा ओखलकांडा….

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया…

    शिमला से चोरी, रुद्रपुर में खेल! चेक पोस्ट पर माल दबाने के आरोप में चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर पुलिस और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुला मामला, लाखों के आभूषण व नगदी बरामद रुद्रपुर। शिमला में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान…