इस्लाम के झोपड़ी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को 8.89 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी कर रही थी।
इसी दौरान 22 अक्टूबर को पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में इस्लाम के झोपड़ी के पास से विशाल पाल (20) पुत्र मनोज पाल निवासी स्टेडियम, गोलापार, थाना काठगोदाम को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.89 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 183/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।






