टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े कर्मी और नागरिक हुए सम्मानित

Spread the News

हल्द्वानी। विश्व टीबी दिवस के मौके पर नैनीताल रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में टीबी 100 अभियान में विशेष सहयोग करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। जनपद में टीबीमुक्त पंचायत के लिए ब्लॉक धारी से 14, रामगढ़ से 18, ओखलकांडा से 19, हल्द्वानी से तीन, बेतालघाट से 18, भीमताल से 26, कोटाबाग से 21 और रामनगर से छह लोगों को सम्मानित किया गया। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, सीएमओ डॉ. एचसी पंत, एसीएमओ डॉ. रजत भट्ट, डॉ. राजेश ढकरियाल, डॉ. हिमांशु कांडपाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. पंत ने टीबी अभियान से जुड़े कार्मिकों का हौसला बढ़ाया। सम्मानित होने वालों में नर्सिंग अधिकारी गीता, तनुजा, मनीषा, लता, कृष्णा सती, प्रियंका टम्टा, साक्षी आर्या, मीरा महेरा, ज्योति आर्या, रेखा, संजय पंत, पूजा भट्ट, रिया ढौंडियाल, अंजली, तनुजा नेगी, ममता आर्या शामिल रहीं। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, डॉ. हेमंत मर्तोलिया, डॉ. दिनेश पनेरू आदि रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…