पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला, न्याय न मिलने पर आत्मदाह की दी चेतावनी…….

Spread the News

रुद्रपुर। महिला द्वारा में हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच आत्मदाह की चेतावनी देने पर परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस और खुफिया कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन उसे काबू किया और एसपी सिटी के समक्ष पेश किया।

जानकारी के अनुसार आवास विकास क्षेत्र में रहने वाली एक महिला मकान विवाद और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। महिला हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर में पहुंची और आत्मदाह की चेतावनी देने लगी, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से उसे काबू किया और उसे एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी के कार्यालय ले जाया गया।

फरियादी महिला राजबाला जैन ने एसपी सिटी को बताया कि वह बीते 28 वर्षों तक अपने देवर के परिवार के साथ रहती थीं। बाद में देवर का परिवार जयनगर दिनेशपुर और ट्रांजिट कैंप के आनंद विहार में अलग-अलग मकान बनाकर रहने लगा। करीब तीन वर्ष पूर्व देवर आनंद विहार कॉलोनी ट्रांजिट कैंप चला गया, लेकिन अब वह आवास विकास स्थित उनके मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

महिला का आरोप है कि शुक्रवार को आवास विकास चौकी पुलिस ने उन्हें चौकी बुलाया। इसी दौरान देवर ने एक पार्षद और किच्छा विधायक के पुत्र की मदद से पुलिस की कथित मिलीभगत से उनके मकान का ताला तोड़कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। पीड़िता ने अधिकारियों से तत्काल न्याय दिलाते हुए मकान पर पुनः कब्जा दिलाने की मांग की।

महिला ने चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह करने को मजबूर होगी।

पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद महिला शांत हुई और वापस अपने घर लौट गई।

 

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…