देखें Video- हाईवे पर स्टंट करना पड़ा भारी, गौलापार निवासी युवक पर हुई कार्रवाई…….

Spread the News

हल्द्वानी। हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार देर रात थार वाहन से स्टंट किए जाने का सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा संबंधित थार चालक का पता कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा वाहन संख्या *UK06BC7200 (थार)* वाहन चालक का पता लगा कर *ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह* निवासी उदयपुर दौलतपुर गौलापार जनपद नैनीताल के विरुद्ध

भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत *अभियोग पंजीकृत* किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में दिनांक 20.12.2025 को पुलिस टीम द्वारा *चालक को हिरासत में लिया गया, खतरनाक व उतावलेपन से वाहन चलाने पर वाहन सीज किया गया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही* भी अमल में लाई गई।

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि

➡️ *स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

➡️ *सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।*

नैनीताल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि *कानून का पालन करें*, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की *स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें*। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी

हुई है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…