SDM ऋचा सिंह ने अवैध स्लाटर हाउस की सूचना पर मारा छापा,बड़ी संख्या में जानवरों की खाल बरामद……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के गदरपुर में अवैध रूप से स्लॉटर हाउस चलाए जाने की सूचना पर प्रशासन की टीम ने ग्राम झगड़पुरी में छापा मार एक गोदाम में भारी संख्या में जानवरों की खालें बरामद की हैं। टीम द्वारा गोदाम स्वामी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

एसडीएम ऋचा सिंह और तहसीलदार लीना चंद्रा ने सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को पशुपालन विभाग और सीएचसी गदरपुर के साथ ग्राम झगड़पुरी में छापा मारा। इस दौरान टिम को मौके पर स्लॉटर हाउस तो नहीं मिला लेकिन एक गोदाम का पता चला जहां भारी संख्या में जानवरों की खालें रखी हुईं थीं।

पता चला कि गोदाम किसी निजाम नाम के व्यक्ति का है जो जानवरों की खालों की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि आबादी के बीच इस तरहां का गोदाम मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से नुकसानदायक है।

गोदाम स्वामी के मौके पर न होने के कारण एसडीएम ऋचा सिंह के निर्देश पर गोदाम को अस्थायी रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि गोदाम मालिक निजाम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। इस तरहां के गोदाम को आबादी के बीच किसी भी हाल में संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…