रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला घायल

Spread the News

रामनगर: शुक्रवार पूर्वाह्न रामनगर से देहरादून जा रही  उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने नया गांव में बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो की एक रोडवेज बस संख्या यूके 07 पी 2971 रामनगर से हरिद्वार होते हुए देहरादून के लिए रवाना हुई। बस जैसे ही नेशनल हाइवे संख्या 309 पर चिल्किया के निकट नया गांव पहुंची तो उसकी सामने से आ रही एक काली रंग की बाइक संख्या यूपी 21 डीबी 8314 से जोरदार भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार युवक मौ. तारुख खान (उम्र 30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद फारुख खान निवासी रामपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…