हल्द्वानी: अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन ने चलाया अभियान, 10 हजार के काटे चालान

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में अवैध अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया। महिला अस्पताल से नानक स्वीट, छोटी मंडी, बाजार की गलियों और मंगल पड़ाव चौड़ीकरण क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय की उपस्थिति में अतिक्रमण और सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये के चालान काटे। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि अभियान का मकसद शहर को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाना है।उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, जबकि स्थानीय नागरिकों ने इसे शहर की साफ-सफाई और यातायात सुगमता के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

  • Related Posts

    जंगल में लकड़ी बिनने गई महिला को हाथी ने कुचला,मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsपंतनगर। टांडा रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को जंगली हाथी ने कुचला डाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने…

    मुख्यमंत्री की धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP की सख्त कार्रवाई, आरोपी इब्राहिम गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 29/04/2026 को…