गर्दन की नश चटकाने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने पहलवान पर लगाए आरोप…..

Spread the News

हल्द्वानी। गर्दन के दर्द का इलाज कराने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने कालाढूंगी रोड स्थित एक व्यक्ति पर मालिश के बाद महिला की गर्दन जोर से हिलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी रामचंद्र दमुवादूंगा क्षेत्र में परिवार के साथ रहते हैं और निजी नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मीनाक्षी की गर्दन में पिछले कुछ समय से दर्द था और करीब चार-पांच माह से उसका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था।

रामचंद्र के मुताबिक, शनिवार को लोगों के कहने पर वह अपनी पत्नी को कालाढूंगी रोड स्थित एक व्यक्ति के पास लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां मालिश करने के बाद उक्त व्यक्ति ने मीनाक्षी की गर्दन को जोर से हिला दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन महिला को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। महिला की मौत की वास्तविक वजह जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

ड्राई डे पर अवैध शराब का खेल, नैनीताल पुलिस ने 3 दबोचे…..

Spread the News

Spread the News145 टेट्रा पैक-पाउच शराब बरामद, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी सीज हल्द्वानी। गांधी जयंती पर घोषित ड्राई डे के बावजूद अवैध शराब के परिवहन और बिक्री का खेल जारी…

48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा, तीनों नामजद आरोपी गिरफ्तार….

Spread the News

Spread the Newsविवाद सुलझाने के बहाने घर बुलाकर की गई थी हत्या, .315 बोर का तमंचा बरामद हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने भगवानपुर में हुए आदित्य उर्फ…