बेटे को थाने बुलाने से नाराज मां चढ़ी टावर पर, पुलिस के फूले हाथ-पांव…

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को पूछताछ के लिए बुलाने से थी नाराज

रुद्रपुर। बेटे को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने से नाराज एक महिला ने रविवार शाम त्रिशूल चौक के पास हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। महिला अचानक टावर पर चढ़ गई। उसे ऊंचाई पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारियों ने महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।
जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर निवासी महिला के बेटे पर एक किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामले में शिकायत मिलने के बाद दिनेशपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके बेटे को थाने बुलाया था। बेटे के पीछे महिला भी थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है कि काफी देर तक बेटे को नहीं छोड़े जाने से महिला नाराज हो गई। इसके बाद वह रुद्रपुर पहुंची और त्रिशूल चौक के पास एक टावर पर चढ़ गई।
महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। सीओ विभव सैनी ने भी फोन के जरिए महिला से लगातार संपर्क बनाए रखा। वह उसे समझाने और नीचे उतरने के लिए मनाने में जुटे रहे।
उधर, टावर पर महिला के चढ़े होने की खबर फैलते ही मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम लगातार महिला से बातचीत कर हालात संभालने में जुटी रही।

Advertisement
  • Related Posts

    लोकथात संस्कृति महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, कल पहुंचेंगे बिंदुखत्ता…

    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार (23 नवंबर) को नैनीताल जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह लालकुआं के बिंदुखत्ता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति…

    पुनर्नवा महिला समिति ने 29 जरूरतमंद कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह, 450 बेटियों के हाथ पीले कर चुकी संस्था…

    पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में सामूहिक विवाह समारोह, वर-वधुओं को गृहस्थी का सामान देकर दी नई सौगात हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में शनिवार को पुनर्नवा महिला समिति की ओर…