नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

Spread the News

हरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वैगनआर कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार, सफेद रंग की वैगनआर कार संख्या DL3CBC9887 में सवार युवक नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चला रहे थे और राहगीरों व महिलाओं से बहस व अभद्रता कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वाहन को रोककर युवकों को कोतवाली पहुंचाया।

मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 समेत अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की। नशे में वाहन चलाने पर वैगनआर को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया और नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान युवकों ने अपने कृत्य पर हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का भरोसा दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने और सड़क पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…

    जयंती पर गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बागजाला, गौलापार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के…