गणतंत्र दिवस पर बेच रहा था शराब, Video वायरल…….

Spread the News

हल्द्वानी। 26 जनवरी पर बंदी के बावजूद शराब बेचने का वीडियो वायरल होने पर आबकारी विभाग द्वारा जांच किए जाने पर रेलवे स्टेशन रोड, निकट शमा होटल पर अभियुक्त कृष पुत्र पप्पू, निवासी-टनकपुर रोड, वार्ड नं0-4 राजपुरा को अवैध शराब की बिकी करते हुए पकडा गया। अभियुक्त के पास से देशी व विदेशी शराब के 119 पव्वे बरामद किये गये। उक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी ।

वहीं तिकोनिया स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर एक व्यक्ति द्वारा शराब बेचे जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अगन आर्या पुत्र गणेश राम, निवासी-हिम्मतपुर, मोटाहल्दू, अर्जुनपुर, लालकुआ को पकड़ा। अभियुक्त के पास से दो क‌ट्टों में देशी व विदेशी शराब बरामद की गयी है। उक्त के विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा क्षेत्र में बैटरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा.. देखें Video. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा के गौला क्षेत्र में खड़े ट्रकों से बैट्री चोरी किए जाने का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

    लापता सुनार दिल्ली से बरामद, सोने के दाम बढ़ाने पर नुकसान के डर से हुआ था गायब…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में गायब हुए सुनार को पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला है। पुलिस उसे मुखानी थाना लेकर पहुंची। थाने में…