ब्रेकिंग:- बुधवार को इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, देखें आदेश…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर।भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद सहित राज्य के जनपदों में दिनांक 28.01.2026 को (ऑरेंज अलर्ट) के दृष्टिगत कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा एवं कुछ स्थानों में भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। उक्त परिस्थितियों के कारण विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों, विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हैं।

तथापि, कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के वे विद्यार्थी जो CBSE, ICSE, उत्तराखण्ड बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले हैं, उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को दृष्टिगत रखते हुये, विद्यालय द्वारा यदि अध्ययन/प्रायोगिक/प्री-बोर्ड परीक्षा से सम्बन्धित कोई शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है, तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर से पूर्व अनुमति प्राप्त अनिवार्य होगा।

उक्त परिस्थितियों में विद्यार्थियो के हित एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये यह आदेश निर्गत किया जाता है कि दिनांक 28.01.2026 (बुधवार) को जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के समस्त विद्यार्थियो तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं।

अतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…