लालकुआं पुलिस ने 412 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ बेरीपड़ाव के गौरव को किया गिरफ्तार…..

Spread the News

लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान ने अवैध देशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त संबंध में *कोतवाली लालकुआं* में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एफ0आई0आर0 नंबर 20/26 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देश के क्रम में मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.01.2026 को हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गौरव आर्या उर्फ गौरी पुत्र राजु आर्या निवासी बेरीपड़ाव लालकुआ उम्र 20 वर्ष को बेरीपड़ाव हल्दूचौड से 08 पेटी, तथा 28 खुले ट्रेटा पैक कुल 412 ट्रेटा पैक किन्नू /अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, नशीले इंजेक्शनों के साथ 4 तस्कर दबोचे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाParagraphम के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गश्त के दौरान 04 अभियुक्तों को…

    आरटीई के आंकड़ों में गड़बड़ी पर डीएम सख्त, हल्द्वानी के स्कूलों का होगा भौतिक सत्यापन…..

    Spread the News

    Spread the Newsपोर्टल पर दर्ज सूचनाओं और विभागीय रिपोर्ट में मिली भिन्नता, तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच नैनीताल/हल्द्वानी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई), 2009 के तहत जनपद नैनीताल में संचालित…