उत्तराखंड: तहसील कार्यालय में जुआ खेल रहे कर्मियों का वीडियो वायरल,राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित

Spread the News

देहरादून। राजस्व कर्मियों द्वारा कार्यालय समय में जुआ खेलने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजस्व उप निरीक्षक नागचंद को निलंबित कर तहसीलदार चकराता कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि “कार्यालय में इस प्रकार की कार्य प्रवृत्ति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तहसील त्यूनी के गेट के पास राजस्व विभाग के कर्मचारी जुआ खेलते साफ नजर आ रहे थे, जिसके बाद डीएम ने उप जिलाधिकारी चकराता, कालसी और त्यूनी को मामले की संयुक्त जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो में जुआ खेलते जो व्यक्ति मुख्य रूप से दिखाई दे रहा है, वह राजस्व उप निरीक्षक नागचंद है, जो रायगी क्षेत्र में तैनात थे। जांच रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया कि उक्त घटना से विभाग की छवि धूमिल हुई है, और कर्मचारी उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन करते पाए गए हैं। डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत राजस्व उप निरीक्षक नागचंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए तहसीलदार त्यूनी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। डीएम ने अन्य वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित कर सभी दोषी कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…