उत्तराखंड: जनता नहीं अधिकारी खुद ले रहे मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का लाभ, सामने आया बड़ा गड़बड़झाला…..

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां संबंधित अधिकारियों ने जनता को इसका लाभ देने के बजाय खुद या अपने परिजनों के नाम से सोलर प्लांट लगवा लिए। प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने मामले की जांच के लिए सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।

सरकार ने प्रदेश के बेरोजगारों, उद्यमियों के साथ ही लघु एवं सीमांत कृषकों को स्थानीय स्तर पर ही स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना लागू की थी। इसके तहत 20, 25, 50, 100 और 200 किलोवाट क्षमता के सोलर प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। चयनित लाभार्थियों को उद्योग विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अनुमन्य लाभ भी दिए जाते हैं।

प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि विभिन्न स्तरों पर सरकारी अधिकारियों के खुद या अपने परिजनों के नाम से सोलर प्लांट लगवाने की शिकायतें मिली हैं। जिससे हितों के टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने ये भी कहा है कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर परियोजनाओं के आवंटन की व्यवस्था का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि परियोजनाओं के आवंटन में निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन और जनहित में योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए अब तक हुए सभी आवंटन की जांच की जाए।

प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में इस प्रकार के प्रकरण पकड़ में आएंगे, उनकी राज्य से मिलने वाली सब्सिडी बंद की जाएगी। इस संबंध में महानिदेशक उद्योग को भी पत्र भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…

    करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। राजपुरा टनकपुर रोड में घर को रोशन करने वाली बिजली ने ही घर के चिराग को बुझा दिया। यहां गौला गेट निवासी सुबहान का एक वर्षीय पुत्र…