उत्तराखंडहल्द्वानी। जिलाधिकारी द्वारा बेस अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्टों को तुरंत ठीक किए जाने के निर्देश के बाद,अपर जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच किया स्थलीय निरीक्षण…….

Spread the News

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बेस अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्टों की मरम्मत हेतु मौके पर पंहुच कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लिफ्टों को तुरंत ठीक करने हेतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। गुरुवार को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी में खराब लिफ्ट संबंधित सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए तुरंत ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय हल्द्वानी को लिफ्ट मरम्मत कराने के निर्देश देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को अस्पताल प्रबंधन से समन्वय स्थापित करते हुए खराब पड़ी लिफ्ट को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बेस चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचकर लिफ्ट मरम्मत हेतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के एस दत्ताल ने अवगत कराया कि दोनों लिफ्टों की मरमत के कार्य हेतु संबंधित कंपनी से वार्ता हो गई है। कार्यादेश जारी किया जा रहा है, शीघ्र ही लिफ्ट मरम्मत कार्य प्रारंभ कर पूर्ण हो जाएगा,और लिफ्ट सुचारू हो जाएगी।

  • Related Posts

    गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप….

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले…

    आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…