उत्तराखंडहल्द्वानी:- यूट्यूबर शौरभ जोशी ने मांगी पुलिस सुरक्षा, जानें क्या है मामला……

Spread the News

हल्द्वानी। यूट्यूबर और व्लॉगर सौरभ जोशी ने अपनी शादी से पहले पुलिस सुरक्षा की मांग की है। अंदर खाने पुलिस ने भी खुफिया तंत्र को एक्टिवेट कर दिया है। सुरक्षा को लेकर विवाह स्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की तैयारी की जा रही है। समारोह स्थल के साथ ही और कई चीजों को भी गोपनीय रखा जा रहा है।

बीते दिनों सौरभ जोशी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। मामले में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम चर्चा में आया था। सौरभ कुछ दिनों में हल्द्वानी निवासी अवंतिका भट्ट के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए परिजन चिंतित हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए बीते दिनों दोनों के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग की है।

  • Related Posts

    फास्ट फूड संचालक को चाकूओं से गोद हत्यारोपी फरार….. 

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के किच्छा में पुरानी रंजिश के चलते फास्ट फूड संचालक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। संचालक के घर लौटने के दौरान…

    खेल आयोजन के दौरान गले में भाला लगने से छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम……

    Spread the News

    Spread the Newsचंपावत। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान साथी द्वारा फेंके गए भले की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र सोमेंद्र की दर्दनाक…