उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर:- देखें Video-पटाखा जलने को लेकर हुआ विवाद, पथराव और लाठी डंडों से हुए हमले में 4 चोटिल……

Spread the News

रुद्रपुर। दीपावली पर आतिशबाजी जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन तब तक दिनों पक्ष जब वहां से जा चुके थे। आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात रंपुरा क्षेत्र में एक पक्ष द्वारा अपने घर के बाहर आतिशबाजी जलाने के दौरान रॉकेट दूसरे युवक के घर पर चला गया था। इस पर युवक के परिवार पटाखा जलाने वालों को वहां पटाखा न आए कहा। आरोप है कि कुछ देर बाद फिर से राॅकेट उसी घर की तरफ जलाया गया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद बड़ा तो दोनों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव से वहां अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि करीब आधा घंटा तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करते रहे। इसके बाद उनके बीच लाठी-डंडे भी चले। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग चोटिल हो गए। हंगामे की सूचना पर रंपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक दिनों पक्ष वहां से जा चुके थे। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि विवाद की वजह पटाखा जलाना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…