उत्तराखंड:- शिक्षक को प्रशिक्षु प्रेमिका से इश्क लड़ाना पड़ा भारी, विद्यालय पहुंची पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा…… 

Spread the News

अल्मोड़ा। विकासखंड ताड़ीखेत के जीआईसी जैना में उस समय हड़कंप मच गया जब पति के किसी और से प्रेम प्रसंग के शक में विद्यालय में आ धमकी शिक्षक की पत्नी ने शिक्षक पति और प्रशिक्षु प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। घटना से विद्यालय में मौजूद छात्रों और अन्य शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

पत्नी ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने पति पवन कुमार और प्रशिक्षु शिक्षिका के बीच अवैध संबंध होने का अंदेशा था और पति के व्हाट्सएप चैट को खंगालने पर इसकी पुष्टि हो गई । सोमवार को पिता के साथ विद्यालय पहुंची पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा। पत्नी ने बताया कि पवन कुमार पहले अटल आदर्श जीआईसी बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे, जहां उन्होंने छात्राओं के साथ अनुचित हरकतें की थीं। इसकी शिकायत वह पहले भी उच्च अधिकारियों से कर चुकी हैं। अब पवन यहां भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। पत्नी ने अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…