उत्तराखंड:- पेट में दर्द होने पर अस्पताल पहुंची किशोरी निकली गर्भवती…….

Spread the News

नैनीताल। पेट दर्द होने पर किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों में उसे समय हड़कंप मच गया जब जांच के बाद चिकित्सक ने किशोरी को गर्भवती बताया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद वाक्य पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को भवाली कोतवाली निवासी 16 वर्षीय किशोरी पेट दर्द की शिकायत पर अपनी मां के साथ नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल पहुंची। जांच के लिए चिकित्सक ने किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया तो उसमें किशोरी के एक माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। किशोरी के गर्भवती होने की खबर से परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने किशोरी व मां से इस संबंध में पूछताछ की।
एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में पूछताछ के बाद भवाली कोतवाली में मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

महापौर का सख्त एक्शन, स्कूल से गौशाला तक परखी व्यवस्थाएं……

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर गजराज बिष्ट ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने…

जुलूस में हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार; वीडियो फुटेज से होगी बाकी की पहचान….

Spread the News

Spread the Newsरुद्रपुर। 15 अगस्त को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान तलवार, गंडासा, खुकरी, तमंचे और अन्य हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर आमजन में भय पैदा…