उत्तराखंडलोहाघाट:- शहीद की अंत्येष्टि पर विधायक व थाना प्रभारी भिड़े, हंगामा कैमरे में कैद…….

Spread the News

लोहाघाट। कस्बे में शहीद अग्निवीर दीपक सिंह की अंत्येष्टि के दौरान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पाटी थाना प्रभारी एसओ बिपुल जोशी की बहस क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस स्पष्ट सुनी जा सकती है।

24 नवंबर को पाटी ब्लॉक के खरही गांव निवासी 18 कुमाऊं रेजीमेंट के अग्निवीर दीपक सिंह (20) का सैन्य सम्मान के साथ कुशीला ताल घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था। वहीं अचानक विधायक और एसओ के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। और दिनों एक दूसरे पर बुरी तरह भड़क उठे। शहीद की अंत्येष्टि के माहौल के दौरान हुई इस बहस ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। लोगों का कहना है कि जवान के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में ऐसी राजनीति और बहस नहीं होनी चाहिए थी।

तनाव बढ़ता देख सैन्य अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत कराया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर राजनीति भी गर्माने लगी है।

थाना प्रभारी बिपुल जोशी ने कहा कि, “मैं विधायक जी को चेहरे से नहीं जानता था। श्मशान घाट में माहौल शोकाकुल था, नमस्ते न करने पर बहस नहीं होनी चाहिए थी।”

वहीं विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि, “एसओ का रवैया अजीब था। वह उंगली हिलाकर बात कर रहा था। मित्र पुलिस को जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानपूर्वक बात करनी चाहिए।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…