उत्तराखंड हल्द्वानी: महिला होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

Spread the News

हल्द्वानी। वैलेजली लॉज क्षेत्र में महिला होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, महिला अचानक बेहोश हो गई थीं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय गीता पांडे पत्नी विनोद पांडे के होमगार्ड विभाग में कार्यरत थीं, और अगले वर्ष मई में सेवानिवृत्त होने वाली थीं। परिवार में उनके पति के अलावा दो बच्चे हैं। उनके पति हल्द्वानी में व्यवसाय करते हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि रात के खाने के बाद गीता पांडे कुछ देर तक मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थीं, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गईं। उनकी अचानक मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

होमगार्ड विभाग ने महिला की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…