उत्तराखंड हल्द्वानी: कुंवरपुर गौलापार में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो की मौत। देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार कुंवरपुर में सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरेली जिले से बाइक पर निकले दो युवक तेजी से गौलापार की और जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक सिलेंडर लदे पिकअप की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

 

काम पर पहुंचने की जल्दी में गई जान

पुलिस के मुताबिक मृतक फिरोज खां (35 वर्ष) पुत्र छोटे खां निवासी फरीदपुर चौधरी इज्जतनगर बरेली उत्तर प्रदेश राजमिस्त्री का कार्य करता था,और दो बच्चों का पिता था। जबकि गिरधरपुर बहेड़ी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी सुबहान (17 वर्ष) पुत्र रईश अहमद भी फिरोज के साथ ही काम करता था। इन दिनों दोनों गौलापार क्षेत्र में घर के निर्माण में लगे थे। फिरोज की किच्छा में ससुराल है। फिरोज अपनी ससुराल और सुबहान बहेड़ी से रोजाना आना-जाना करते थे। गुरुवार को दोनों को लिंटर का जाल बांधना था और रोज की तरह ही दोनों बाइक पर सवार होकर गौलापार के लिए निकले थे।

बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे दोनों बाइक सवार काठगोदाम थानाक्षेत्र के बागजाला कुंवरपुर पहुंचे थे कि तभी घरेलू सिलेंडर सप्लाई करने वाली पिकअप की चपेट में आ गए। तेजी से हुई टक्कर में दोनों उछल कर दूर जा गिरे और बुरी तरह लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही आनन-फानन में काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि पिकअप ने ओवरटेक करते वक्त बाइक सवारों को चपेट में लिया। जबकि परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त दोनों सड़क किनारे खड़े थे और तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। जबकि कुछ का कहना था कि बाइक सवार ओवरटेक करते वक्त हादसे का शिकार हुए। काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल, पिकअप को सीज कर चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्राथमिक जांच में ओवरटेक की बात सामने आ रही है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…