उत्तराखंड: घर से नाराज होकर निकली छात्रा की झील में मिली लाश

Spread the News

नैनीताल। परिजनों की डांट से नाराज हो घर से निकली छात्रा का शव पुलिस ने बृहस्पतिवार को नैनीताल झील से बरामद किया। बताया जा रहा है कि सुबह छात्रा नाराज होकर कहीं चली गयी थी। बाद में जब वो काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत छात्रा की तलाश शुरू की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान छात्रा अंजलि ठंडी सड़क की ओर जाती दिखाई दी। इसके आधार पर ठंडी सड़क पर पाषाण देवी मंदिर में समर हाउस के पास झील किनारे किशोरी की चप्पल मिली। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम ने झील में सर्च अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान के बाद झील में कांटा डाल शव बरामद किया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

इधर, कोतवाली मल्लीताल कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मल्लीताल अरविन्द आश्रम के पास रहने वाली 14 वर्षीय अंजलि पुत्री संजीत आर्य गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गुस्सा होकर परिजनों को बिन बताए कहीं चली गई। देर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…