हल्द्वानी: आज से कटघरिया का नाम बदल कर श्री 1008 1008 बाबा हैड़ाखान चौक कर दिया गया। शुक्रवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने श्री 1008 बाबा हैड़ाखान जी की स्मृति में कठघरिया चौराहे का नाम श्री 1008 बाबा हैड़ाखान चौक और कठघरिया मंदिर से चंबल पुल मार्ग का नाम श्री 1008 बाबा हैड़ाखान मार्ग के नाम से उद्घाटन किया। उद्घाटन में बाबा हैड़ाखान मंदिर समिति अध्यक्ष खुशाल पंत, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, मंडल महामंत्री चन्द्रप्रकाश, पार्षद मनोज भट्ट, मनोज जोशी, जिला मंत्री कमल किशन पाण्डेय, प्रमोद बोरा, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा विपिन पाण्डेय, दिनेश सुयाल, भुवन सुयाल, भुवन भट्ट, बालम देवका, धनश्याम सुयाल उपस्थित रहे।











