बड़ी खबर : एक घंटे में पहुंचेंगे हरिद्वार से दिल्ली, देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन पर दौड़ेगी ट्रेनें, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

Spread the News

देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना की 29.55 किलोमीटर लंबाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी मिल गई है। इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस नई लाइन के चालू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच रेलवे की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। रुड़की-देवबंद रेल मार्ग निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा करीब 18 साल पहले हुई थी. साल 2008 में सर्वे का काम पूरा हुआ था और 2010 तक कुछ काम शुरू हुआ था.लंबे इंतजार के बाद रुड़की-देवबंद रेलवे लाइन का काम पूरा हो गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी।मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रही है, और देवबंद-रुड़की रेल लाइन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मैं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का भी विशेष धन्यवाद करता हूं, जिनके मार्गदर्शन में यह परियोजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…