उत्तराखंड रुड़की: फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए छात्र का किया अपहरण, 12 नाबालिगों ने किया ऐसा हाल, इंस्टा पर डाला वीडियो

Spread the News

फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए 12 लड़कों ने एक छात्र का अपहरण कर दिया। इंस्टाग्राम पर जब लड़कों ने वीडियो डाला तो हर कोई दंग रह गया।

रूड़की: ट्यूशन पढ़ने जा रहे नाबालिग छात्र का स्कूटी सवार करीब 12 लड़कों ने अपहरण कर लिया और एक सुनसान जगह ले गए। जहां पर लड़कों ने छात्र को बेल्टों और डंडों से पीटा। आरोप है कि लड़कों ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस को मुनीत राजपूत निवासी मोहल्ला सोत, रुड़की ने तहरीर देकर बताया कि उनका नाबालिग बेटा रितेन चौहान बुधवार की शाम करीब चार बजे वह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि रामनगर में रास्ते में अलग-अलग स्कूटी पर आए करीब 12 लड़कों ने उसे रोक लिया और जबरन स्कूटी पर बैठाकर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक सुनसान जगह ले गए और यहां बेल्टों और डंडों से उसे बुरी तरह पीटा।

भीड़ जुटने के बाद भी पीटते रहे

भीड़ जुटने के बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे। आरोपियों ने रितेन का मोबाइल भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया और फिर फरार हो गए। आरोप है कि उक्त लड़कों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया है।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार तीन नामजद और नौ अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले लड़के भी नाबालिग हैं।

 

 

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…