उत्तराखण्ड हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने चौपाल लगाकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा दूरस्थ गांवों में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनने की पहल के चलते सोमवार को गौलापार क्षेत्र स्थित विजयपुर गांव में कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

इस दौरान चौपाल में बड़ी संख्या पहुंचे ग्रामीणों ने कुमाऊं कमिश्नर के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। कमिश्नर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में जानकारी दी गई कि विजयपुर गांव को सुखी नदी से जोड़ने वाला पुल शासन स्तर पर विधिवत स्वीकृत हो गया है और अब डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। डीपीआर स्वीकृत होते ही पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

विजयपुर गांव लोकसभा सांसद अजय भट्ट द्वारा गोद लिया गया गांव है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने गांव के विकास की ओर विशेष ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों को कमिश्नर दीपक रावत से काफी उम्मीदें थीं, जिन पर वे खरे भी उतरे। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक रावत पहले ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जो गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में यह भी जानकारी सामने आई कि विजयपुर गांव को जोड़ने वाली एक वैकल्पिक सड़क ओखलढुंगा तक जाती है। कमिश्नर रावत ने पीडब्ल्यूडी विभाग को इस मार्ग को बेहतर करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। चौपाल में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों को उनकी योजनाओं व अधिकारों की जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…