उत्तराखंड नैनीताल: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बारातियों को ले जा रही बोलेरो, 4 की मौत 5 घायल, देखें Video

Spread the News

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बड़ा हादसा हो गया। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू थाना में बोलेरो वाहन खाई में गिरने से वाहन में सवार 9 लोगों में से 4 की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू थाना क्षेत्र में पटरानी ग्रामसभा के निकट दोपहर लगभग 1:30 बजे बारातियों को ले जा रही बोलेरो बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार 9 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में लाए गए घायलों में से एक घायल नन्द राम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हरीश ताल से पटरानी की और जा रही थी बारात 

ग्रामीणों ने बताया कि बारात हरीश ताल से पटरानी जा रही थी, पटरानी से महज एक किलोमीटर पहले ये हादसा हो गया। ग्रामीणों और पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने  बदहाल सड़क को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सुशीला तिवारी अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने घायलों का हाल जाना और स्थिति का जायजा लिया।

हादसे में मारे गए लोगों की सूची

1- डूंगर राम (65) पुत्र किशन राम निवासी गाजा

2- पनुली देवी (60) पत्नी बालीराम निवासी पटरानी

3- दीवान राम (48) पुत्र राम लाल निवासी गलनी गाजा

4- नंदराम (65) पुत्र रामलाल निवासी पटरानी शामिल हैं।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…