उत्तराखंड हल्द्वानी: वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है धामी सरकार……

Spread the News

हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद् उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को जानने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चार कार्यकर्ताओं को प्रदेशभर में विशेष जिम्मेदारी दी गई है। ये कार्यकर्ता प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उनकी समस्याओं से सरकार को अवगत करा रहे हैं।

वर्मा ने बताया कि मई माह में विभिन्न वृद्धाश्रमों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ढमुवाडूँगा स्थित आश्रय सेवा समिति में निवास कर रहे वृद्धजनों के आधार कार्ड बनवाने हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। वहीं रामपुर रोड स्थित आनंद आश्रम के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर ज्ञापन लिया गया है।

प्रदेश भ्रमण के दौरान नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर प्राप्त सुझावों के आधार पर वर्मा ने मुख्यमंत्री को कई महत्वपूर्ण बिंदु सुझावस्वरूप प्रस्तुत किए हैं। जिसमें प्रत्येक जिले में वृद्धाश्रमों की स्थापना की जाए, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सहारा मिल सके। महानगरों में वरिष्ठ नागरिक पार्क विकसित किए जाएं, जहां वे टहलने और मनोरंजन कर सकें। इसके लिए महापौरों को पार्क चिन्हित कर सौंदर्यीकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए। बैंक, अस्पताल, ट्रेजरी आदि में अलग काउंटर की व्यवस्था की जाए, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकें। जिला स्तर पर त्रैमासिक बैठकें आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। 01 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आर्थिक मानक में वृद्धि की जाए, ताकि अधिक पात्र व्यक्ति इसका लाभ ले सकें। वृद्धाश्रमों और नशा मुक्ति केंद्रों का त्रैमासिक निरीक्षण समाज कल्याण विभाग द्वारा अनिवार्य किया जाए। निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर समितियों, ग्राम पंचायतों या वार्ड स्तर पर चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। वर्मा ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को लेकर न केवल संवेदनशील है, बल्कि ठोस और सतत कार्ययोजना पर भी काम कर रही है, ताकि बुजुर्गों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिल सके।

  • Related Posts

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…