उत्तराखंड: मॉर्निंग वॉक पर गए युवक की हार्टअटैक से मौत…..

Spread the News

नैनीताल। दोस्तों संग मॉर्निंग वॉक पर गए तल्लीताल निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के वन विभाग में कार्यरत नंदन सिंह देवली का 20 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र देवली बुधवार को सुबह अपने दोस्त के साथ वॉक के लिए निकला। दौड़ते हुए भूपेंद्र अचानक कैलाखान के निकट पास जमीन पर गिरा गया। साथियों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। साथी युवक विवेक स्थानीय लोगों की मदद से भूपेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृश्या भूपेंद्र की मौत हार्ट अटैक के कारण होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

इधर बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भूपेंद्र का एक भाई और एक बहन हैं

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…