उत्तराखण्ड: हल्द्वानी के व्यापारी ने गौला बैराज में लगाई छलांग,शव बरामद

Spread the News

हल्द्वानी। महावीरगंज निवासी एक व्यापारी ने काठगोदाम स्थित गौला बैराज से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला  कर ली।सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच सर्च अभियान चलाया। बृहस्पतिवार की सुबह बैराज के गेट नंबर एक के पास मिला। मृतक की पहचान मदन अग्रवाल निवासी महावीरगंज के रूप में हुई है। व्यापारी की धार्मिक पुस्तकों की दुकान है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 4:00 बजे वह गौला बैराज पहुंचे और कथित रूप से बैराज में छलांग लगा दी। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बुधवार को काफी प्रयासों के बावजूद शव नहीं मिल सका था। बृहस्पतिवार की सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया, जिसमें व्यापारी का शव बैराज के गेट नंबर एक के पास बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस व्यापारी के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना का कारण स्पष्ट हो सके। मदन अग्रवाल की मौत से व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर है। स्थानीय व्यापारियों और परिचितों ने घटना के प्रति दुख जताया है।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…